जौनपुर : अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया आंबेडकर मूर्ति, ग्रामीणों में आक्रोश
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के मवईं गांव में लगी डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति अराजक तत्वों ने शुक्रवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह गांव के लोगों ने देखा तो उनमें आक्रोश फूट पड़ा। मौके पर जुटे आंबेडकर के अनुयायी आरोपितों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके की नाजकत को समझते हुए पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तारी और क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सही करवाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।मवईं गांव में सुबह लोग घरों से निकले तो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख सन्न रह गए।


















