जौनपुर : खेतासराय पुलिस ने जेसीबी समेत दो ट्रैक्टरों को किया सीज
# तहलका 24×7 की खबर “खेतासराय में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध मिट्टी खनन का कारोबार” का असर
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
एसडीएम नीतीश कुमार और सीओ अंकित कुमार के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने मिट्टी के अवैध खनन करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने मिट्टी खनन करते पकड़े गए एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टरों को सीज कर दिया। इससे अवैध रूप से मिट्टी खनन करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया।


















