जौनपुर : अराजक तत्वों ने लगाई होलिका में आग, बढ़ा तनाव
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
असामाजिक तत्वों ने नगर के भंडरिया टोला मोहल्ला स्थित पांडे तारा में 8 दिन पूर्व ही मंगलवार को होलिका में आग लगाकर माहौल को बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास किया। पुलिस ने अराजक तत्वों पर कार्यवाही का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

















