जौनपुर : मूक-बधिर बेटी एवं मां को दबंगों ने पीटकर किया घायल
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के किसुनपुर मेंजा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह पट्टीदारों ने मूक बधिर बेटी एवं उसकी मां की लाठी डंडा से पिटाई कर घायल कर दिया। घायल मां- बेटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत किया है।किशुनपुर मेंजा गांव में राम सागर पटेल एवं सभा पटेल दोनों सगे भाई के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। बताते हैं कि बड़े भाई के बीमार रहने के कारण छोटे भाई की नीयत खराब हो गयी और उनके जमीन के कुछ हिस्से को हड़पने की नीयत रखते हुए आए दिन राम सागर पटेल के परिजनों को परेशान करने लगे।

















