जौनपुर : चलाया जाएगा सक्षम बिटिया अभियान- बीएसए
# राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत बीएसए का प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया सम्मान
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य (अभिनव प्रयोग व नवाचार) करने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल को न्यूपा द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए जाने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में शिक्षक संघ के जनपदीय/ ब्लाक पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीएसए कार्यालय में डॉ गोरखनाथ पटेल का इस उपलब्धि के लिए जनपद के समस्त शिक्षकों की तरफ से बधाई देते हुए सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री पटेल ने संगठन के पदाधिकारियों के माध्यम से जनपद के समस्त शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि यह मेरा सम्मान नहीं अपितु पूरे बेसिक शिक्षा परिवार का सम्मान है, क्योंकि एक टीम के रूप में एकजुट होकर किए गए सार्थक प्रयास के पश्चात ही सफलता मिलती है, और उस सफलता के लिए भले ही मुखिया सम्मानित होता है लेकिन वास्तव में सम्मानित तो पूरा परिवार होता है साथ ही साथ अपने सम्मानित हुए खंड शिक्षा अधिकारी सिकरारा राजीव यादव के कार्यों की जमकर प्रशंसा की।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के शिक्षकों की कार्य कुशलता, कार्य क्षमता व कर्तव्यनिष्ठता की तारीफ करते हुए कहा कि यहां की सबसे अच्छी बात यहां यह है कि संगठन के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष श्री सिंह के नेतृत्व में शिक्षक समस्याओं के संघर्ष के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में उत्तरोत्तर सुधार/नवाचार के लिए भी प्रतिपल प्रयासरत रहते हुए अपने दूसरे साथियों को प्रेरित करने का अद्वितीय कार्य कर रहे हैं।

इसके साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाध्यक्ष अमित सिंह सहित समस्त शिक्षक प्रतिनिधियों के माध्यम से जनपद के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं से आह्वान किया कि हम एकजुट होकर लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए यह प्रयास करेंगे कि हमारे विद्यालय में पढ़ने वाली बालिका जब हमारे विद्यालय से पढ़कर निकलती है तो वह किसी भी कारण से घर पर न बैठ जाए बल्कि उसका नामांकन अगली कक्षा में अवश्य होनी चाहिए और इस अभियान के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने “सक्षम बिटिया अभियान” का स्लोगन दिया।




















