जौनपुर : अर्थव्यवस्था को नंबर वन बनाने का संकल्प है घोषणा पत्र
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जन कल्याण संकल्प पत्र के रुप मे जारी किया। भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले गृह अमित शाह लखनऊ पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में घोषणा पत्र को जारी किया। घोषणा पत्र जारी होते ही चुनावी सरगर्मियां काफी तेज हो गयी हैं।



















