जौनपुर : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने कराया बिल्डिंग को सीज़
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 एसपी आवास के निकट धर्मेंद्र कुमार यादव पुत्र शिवपूजन यादव के अनाधिकृत भवन को नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र जौनपुर के आदेश के अनुपालन में भवन मानचित्र स्वीकृति के बिना भूतल प्रथम तल द्वितीय व तृतीय तल पर अवैध तरीके से निर्माण कर लिए जाने के कारण भवन को उप जिलाधिकारी सदर तथा थानाध्यक्ष लाइन बाजार की उपस्थिति में सील करते हुए सील किए जाने की सूचना आदेश चस्पा कर दिया गया है।