25.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : अलग- अलग विवादों मे पुलिस ने किया 11 लोगों का चालान

जौनपुर : अलग- अलग विवादों मे पुलिस ने किया 11 लोगों का चालान

गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              गौरा बादशाहपुर थाने की पुलिस ने चार गांवों मे हुए अलग- अलग विवाद मे त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्यारह लोगो का शांति भंग मे चालान कर न्यायालय भेज दिया।बता दे कि शुक्रवार को गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के भौसिंहपुर गांव पुराने रंजिश को लेकर अनूप श्रीवास्तव व आशीष कुमार तथा केशवपुर गांव मे पुराने रंजिश को लेकर विनोद व सनी कुमार मे झड़प हो गयी।

मारपीट की स्थिति होने से पहले एक पक्ष की सूचना पर मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंच गयी। वही इसी थाना क्षेत्र के भुइली गांव के समी बेनवंशी व अजित यादव जमीनी विवाद को लेकर आपस मे भिड़ गये। दोनो पक्षो मे गाली- गलौज होने लगा पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस दोनो को पकड़कर थाने ले आई। वहीं निसान गांव मे मोनू कुमार व चार अन्य लोगो को विवाद करने पर पुलिस हिरासत मे थाने थाने ले आई।

चारो गावों मे हुए विवाद के बारे मे पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गौरा बादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तीन गावों मे जमीनी विवाद व एक गांव मे तहरीर मिलने पर कुल 11 लोगो को हिरासत मे लिया गया। उक्त लोगो को पुनः फिर विवाद न करने कि शख्त हिदायत देते अलग शांति भंग मे चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37045389
Total Visitors
510
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This