जौनपुर : अबूझ कारण से युवक ने फांसी लगाकर दी जान
महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के अंगराह गांव में शुक्रवार को एक युवक ने घर के कमरे में पंखे के सहारे साड़ी का फंदा डालकर उस समय इहलीला समाप्त कर ली। जब परिजन खेत से घर पहुंचे तो देखा कि युवक फंदे से लटक रहा था जिसे देख कोहराम मच गया।ऐसे में आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस शव को उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हालांकि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।थाना क्षेत्र के अंगराह गांव निवासी 19 वर्षीय सत्यम उपाध्याय पुत्र स्व. सुरेश उपाध्याय अपनी दिव्यांग माता सुनीता देवी, दादी फूला देवी के साथ घर पर रह कर पढ़ाई के साथ साथ खेती-बाड़ी का कार्य देखता था।

















