जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में चार घायल

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में चार घायल

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                    क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों ने अर्गूपुर खुर्द गांव निवासी अचरज बिंद (55) पुत्र बंशराज व अश्वनी कुमार (17) पुत्र अचरज बिंद व सुरज (18) पुत्र धर्मराज को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। वहीं सरपतहां थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी मुन्ना (40) पुत्र नन्दलाल को जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर मुन्ना को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
Previous articleअपनी शक्तियों को पहचानने से मिलती है कारपोरेट में सफलता- प्रो सिन्हा
Next articleजौनपुर : विधायक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?