जौनपुर : विधायक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
# निर्माणाधीन कोविड वार्ड मानक के अनुरूप न होने पर तुरंत रूकवाया काम
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक रमेश सिंह ने शुक्रवार शाम औचक निरीक्षण किया। विधायक ने यहां बन रहे कोविड वार्ड का निरीक्षण किया और निर्माण सामग्री में खामी मिलने पर भड़क गए तुरंत काम रूकवा दिया। उन्होंने सामग्री का सैंपल लिया और जांच के लिए लैब भिजवाने की बात कही।
विधायक रमेश सिंह शाम साढ़े पांच बजे अपने लाव लश्कर के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। विधायक के अचानक पहुंचने से डॉक्टरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। विधायक ने बातचीत में बताया कि उन्हें यहां निर्माणाधीन 20 बेड के कोविड अस्पताल के निर्माण में खामी की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं।
इसी का निरीक्षण करने के लिए वो यहां आए। उन्होंने निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप नहीं मिलने और उसकी गुणवत्ता खराब होने पर नाराजगी जताई और फौरन काम रूकवा दिया। उन्होंने बताया कि निर्माण सामग्री का सैंपल ले लिया गया है और जांच के लिए लैब भेजा जाएगा और खराबी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि विधायक रमेश सिंह ने अस्पताल का भी निरीक्षण किया।