जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में तीन घायल

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में तीन घायल

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना सहावै गांव निवासी नन्कऊ की (30) वर्षीय पत्नी संगीता व (17) वर्षीय पुत्री सोनी को जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया।

वहीं क्षेत्र के सुरिस गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर ललिता यादव (25) पत्नी कमलेश को घायल कर दिया। भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Previous articleगाजीपुर : एशिया हॉकी कप जीतकर आये खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत
Next articleजौनपुर : एक मुश्त समाधान योजना के लाभार्थी को किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?