जौनपुर : एक मुश्त समाधान योजना के लाभार्थी को किया सम्मानित

जौनपुर : एक मुश्त समाधान योजना के लाभार्थी को किया सम्मानित

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत विभाग में बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए शुरू हुई एक मुश्त समाधान योजना में इकट्ठा बकाया जमा करने वाले उपभोक्ता को शुक्रवार दोपहर एक्सईएन ने माल्यार्पण कर और मीठा खिलाकर सम्मानित किया।

 

मानीकलां गांव निवासी उपभोक्ता मो. असलम पुत्र इस्तेयाक पर बिजली का एक लाख आठ हजार 193 रुपया बकाया था। उपभोक्ता को योजना के अनुसार 58 हजार 359 रूपए का लाभ मिला शेष राशि 49 हजार 234 रुपया उसने शुक्रवार को जमा किया। जिस पर एक्सईएन राम नरेश ने उन्हें सम्मानित किया।

इस मौके पर एक्सईएन ने कहा कि सरकार की महात्वाकांक्षी योजना का उपभोक्ता लाभ उठाते हुए अपना बकाया आसानी से जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ता के पास एक मुश्त जमा करने की व्यवस्था नहीं है वो निर्धारित समय के भीतर अपना पंजीकरण कराकर अधिकतम बारह किस्तों में बकाया जमा करके योजना का पूरा लाभ ले सकते हैं।

इस मौके पर एसडीओ शाहगंज रौशन ज़मीर, एसडीओ खेतासराय अजित कुमार, जेई महेंद्र प्रजापति, अंकित अस्थाना, विनोद कुमार, मुन्ना सिंह आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में तीन घायल
Next articleजौनपुर : टेम्पो की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?