42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में चार की मौत, छह घायल

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में चार की मौत, छह घायल

# मृतकों में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री स्व. डॉ केपी यादव के छोटे भाई भी 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री स्व. डा. केपी यादव के छोटे भाई चंद्र प्रकाश यादव समेत चार लोगों की मौत हो गई वहीं छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।तहलका प्रतिनिधि के अनुसार जफराबाद के उतरगांवा निवासी 52 वर्षीय चंद्र प्रकाश यादव मुफ्तीगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय शहाबुद्दीनपुर नैपुरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे चंद्र प्रकाश यादव शाम करीब साढ़े पांच बजे जौनपुर-केराकत मार्ग पर किर्तापुर उसरहिया के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
बुरी तरह से घायल चंद्र प्रकाश को आसपास के लोगों ने निजी वाहन से तुरंत जिला जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। जफराबाद पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।शहर के फैजबाग (उमरपुर) में दोपहर करीब डेढ़ बजे हादसे में शाहगंज नगर की 50 वर्षीय नफीसा बेगम की मौत हो गई और उनके पुत्र सैफी जख्मी हो गए। वह पुत्र के साथ बाइक से शहर में किसी रिश्तेदार के यहां छेका की रस्म में शामिल होने जा रही थीं। सामने से आ रहा तेज रफ्तार बाइक दूसरी बाइक पर सवार युवक को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में बुरी तरह से घायल नफीसा बेगम को जिला अस्पताल पहुंचाए जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर घर चले गए।
सरपतहां थाना क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर- पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग पर अढ़नपुर गांव के पास शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। बाइक सवार अमावांकला निवासी शैलेश विश्वकर्मा उर्फ कल्लू मौर्या व सुजीत गम्भीर रूप तरह से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय शैलेश उर्फ कल्लू मौर्य की रास्ते में ही मौत हो गई। लाइन बाजार के इस्मैला कुद्दूपुर गांव निवासी 55 वर्षीय भानु प्रताप यादव रविवार की शाम साइकिल से चक्की पर गेहूं पीसने के लिए देने गए थे। लौटते समय लाइन बाजार के ही प्राणपट्टी गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो के धक्का मारने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। देर रात उनकी मौत हो गई। उधर, बरसठी के गनेशपुर गांव के पल्टूपुर मोड़ के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मड़ियाहूं के सुदनीपुर निवासी राजेश राम, गोपाल व सूरज उर्फ गोलू घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी बरसठी ले जाकर भर्ती कराया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37412639
Total Visitors
643
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This