सुल्तानपुर : जीएसटी की छापेमारी पर रोक के लिए व्यापारियों ने किया धन्यवाद ज्ञापित
# मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एंव व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का जताया आभार
सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने जीएसटी के सर्वे छापे को स्थगित करने के लिए मुख्यमंत्री तथा व्यापार कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यक्ष रवि कांत गर्ग को धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने बताया कि व्यापारियों के प्रबल विरोध के चलते तथा व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग द्वारा मुख्यमंत्री योगीजी से वार्ता के क्रम में जीएसटी द्वारा की जा रही जांच को स्थगित कर दिया गया है। कोई भी अधिकारी किसी व्यापारी की दुकान पर जाता है तो उसकी पहले पूरी तरह जांच परख कर ले क्योंकि फर्जी अधिकारी बन कर बाजारों में जालसाज टहल रहे हैं।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर विभिन्न मांगों से संबंधित मांग पत्र दिया और कार्यवाही की मांग की।प्रदेश महामंत्री जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जीएसटी सर्वे छापे के प्रबल विरोध के चलते व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने मुख्यमंत्री योगीजी से वार्ता किया। वहीं रवींद्र त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आयुक्त वाणिज्य कर उत्तर प्रदेश से वार्ता कर सर्वे को स्थगित करने की मांग की थी जिसके क्रम शासन द्वारा जीएसटी द्वारा किए जा रहे सर्वे को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया। श्री त्रिपाठी ने जिलाधिकारी से मांग किया कि कोई भी अधिकारी शासन के निर्देश के क्रम में किसी भी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर सर्वे करने न जाएं। श्री त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को यह भी अवगत कराया कि कुछ प्राइवेट व्यक्ति जीएसटी अधिकारी फूड अधिकारी तथा आयकर अधिकारी बनकर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जा रहे हैं इस पर भी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना क्षेत्रों में निर्देश दिया जाए।

सर्वे छापे को स्थगित करने की पुष्टि डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर मो नाजिम तथा सर्वे प्रभारी अधिकारी डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर शैलेंद्र त्रिपाठी ने भी किया है। व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मांग पत्र में सुनीता मोदनवाल पत्नी सत्य नारायण मोदनवाल के खाते से नियम विरुद्ध काटे गए रुपए को वापस करने के उपरांत आधा रुपया दोबारा काट लेने की शिकायत करते हुए जिलाधिकारी महोदय से दोबारा काटे गए रुपए 112822.51 वापस कराने की मांग की। त्रिपाठी ने जिलाधिकारी से कहा कि यदि एक्सिस बैंक द्वारा रुपया वापस न किया गया तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे तथा ऐक्सिस बैंक की शाखा के सामने धरना देंगे।

व्यापारी उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से उद्योग लगाने हेतु ग्राम सभा की जमीनों के ढूंढने के लिए सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश देने की मांग की। व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने पयागीपुर से अहिमाने तक सुंदरीकरण योजना के तहत लगे लाइटों को जलवाने की भी मांग की। व्यापारियों के हित में लगातार संघर्ष करने के लिए तथा वाणिज्य कर के सर्वे छापे को स्थगित कराने में बेहतर प्रयास के लिए प्रदेश महामंत्री भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रवींद्र त्रिपाठी को व्यापारी नेता शंकरलाल कैलाशी, रमेश अग्रहरि, गला व्यापार मंडल अध्यक्ष गोविंद कसौधन, कपड़ा व्यवसाई चरणजीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयसिंहपुर अरविंद गुप्ता, व्यापार मंडल महामंत्री लंभुआ नियाज राइन, व्यापार मंडल अध्यक्ष कादीपुर घनश्याम जायसवाल, व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष बल्दीराय नरेन्द्र अग्रहरि आदि व्यापारियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है और कहा कि श्री रवीन्द्र त्रिपाठी के चलते ही यह सर्वे छापे स्थगित हुए हैं। इसलिए हम सभी व्यापारी सदैव श्री त्रिपाठी के आभारी रहेंगे। मांग पत्र देने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव, जिला प्रभारी रमेश अग्रहरि, जिला संगठन मंत्री सतनारायण मोदनवाल, जिला मंत्री शंकरलाल कैलाशी, तहसील प्रभारी राजेंद्र कसोधन, तहसील उपाध्यक्ष रवि कसोधन, लंभुआ महामंत्री नियाज राइन जयसिंहपुर तहसील अध्यक्ष महेश साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
















