जौनपुर : आठ अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, सर्विलांस व जफराबाद की टीम को मिली सफलता
# कब्जे से चोरी की 28 बैट्री, तमंचा कारतूस, नकदी, स्कार्पियो, मोबाइल बरामद
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर के नेतृत्व में स्वाट, सर्विलांस प्रभारी व जफराबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग एक काले रंग की स्कार्पियो में मोबाइल टावर की बैटरी जो चोरी की प्रतीत हो रही है को ले जाकर कहीं बेचने के फिराक में है, और इस समय बेलाव पुल के पास गोमती नदी के किनारे झाड़ियो के बीच मे इकट्ठे है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल को 4 टीमो में बांट कर अलग-अलग दिशाओं में घेराबंदी किया गया। मौके से ही 8 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया, जिनके कब्जे से 28 बैट्री, तमंचा कारतूस नकदी व स्कार्पियों वाहन बरामद हुआ। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।


















