जौनपुर : अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, मुक्त कराई गई चौकी की आवंटित जमीन

जौनपुर : अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, मुक्त कराई गई चौकी की आवंटित जमीन

सरायख्वाजा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना सरायख्वाजा पुलिस एवं राजस्व टीम ने पुलिस चौकी के लिए आवंटित जमीन पर किये गये अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवाकर मुक्त कराया गया। राजस्व टीम व थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा सिद्दीकपुर में गाटा संख्या 387 रकबा 24 एयर (कुल कीमत 5 करोड़) पर बच्चन पुत्र केदार निवासी सिद्दीकपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर द्वारा व कांशीराम कालोनी के सामने कुछ व्यक्तियों द्वारा होटल खोलवाने के नाम पर अवैध अतिक्रमण किया गया था। उक्त दोनों जमीन को J.C.B मशीन द्वारा हटवा कर अतिक्रमण मुक्त कराते हुए मुकदमा अपराध संख्या- 132/2022 धारा ¾ सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत बच्चन पुत्र केदार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : अवैध असलहा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : पालिका चुनाव के बाबत आम आदमी पार्टी की रणनीति बैठक सम्पन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?