जौनपुर : पालिका चुनाव के बाबत आम आदमी पार्टी की रणनीति बैठक सम्पन्न
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नगरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर जनपद के सभी सदस्यों की उपस्थिति में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने के उद्देश्य से जिला संगठन प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी के सभी सम्मानित व ऊर्जावान कार्यकर्ता अपने नगर पालिका क्षेत्र में संगठन निर्माण व सदस्यता अभियान में तेजी लाकर अभी से चुनावी तैयारी में जुट जाएं।



















