जौनपुर : असंतुलित होकर बाइक से गिरने पर महिला गम्भीर रूप से घायल
मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर के मोती नगर निवासी उर्मिला सोनी (45) अपने बेटे रामराज सोनी के साथ मंगलवार को बाइक से डामरुआ बाजार गई थी। रात आठ बजे वापस लौटते समय छाछों मोड़ पर अचानक बाइक असन्तुलित होकर सड़क के बगल खड़ी बुलेट से भिड़ गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि महिला बाइक से उछलकर बीच सड़क पर जा गिरी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। अगल बगल के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कोतवाल देवानंद रजक, एसआई सकलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी भैजवाया। जहाँ चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल में महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
















