जौनपुर : दबंगों ने किया चाचा-भतीजे पर हमला 

जौनपुर : दबंगों ने किया चाचा-भतीजे पर हमला 

जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
           जलालपुर क्षेत्र के हुंसेपुर गांव के पास मंगलवार की रात को दबंगो ने चाचा भतीजे को कट्टे की मुठिया तथा चाकू के वार से मारकर घायल कर दिया।हुसेपुर गांव निवासी अजय कुमार यादव पुत्र लालता प्रसाद यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उक्त क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी नीरज सिंह पुत्र इंदु सिंह तथा रोहन कुमार देर रात को मेरी दुकान पर आए।
वे लोग पानी का गिलास मांगने लगे। गिलास नही होने के कारण जब मना किया तो वे लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। एक दबंग ने जहां कट्टे की मुठिया से अजय यादव के सिर पर वार किया वहीं दूसरे ने अजय के भतीजे सन्दीप पुत्र अरविंद यादव के ऊपर चाकू से वार कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर जब आस पास के लोग मौके पर आये तो वे दोनों बाइक लेकर भाग निकले। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी तनाव है। अगर पुलिस सतर्क नहीं हुई तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ सकता है।
Previous articleजौनपुर : असंतुलित होकर बाइक से गिरने पर महिला गम्भीर रूप से घायल 
Next articleजौनपुर : तेजीबाज़ार का भरत-मिलाप सकुशल सम्पन्न 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?