जौनपुर : आईजी रेंज वाराणसी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

जौनपुर : आईजी रेंज वाराणसी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी के. सत्य नारायण ने आज पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई, प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा व अन्य कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया गया।

प्रधान लिपिक शाखा में अभिलेखों के रख-रखाव की प्रशंसा करते हुए पुराने पत्रावलियों को रखने व उनका स्कैन कर हार्डडिस्क में सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कार्यालय की कार्यप्रणाली की पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा काफी प्रशंसा की गयी। निरीक्षण के दौरान अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें।
Previous articleगाजीपुर : विद्यालय मे चोरी करने वाला चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे
Next articleजौनपुर : प्रज्जवल ने गौसेवा कर मनाया अपना जन्मदिवस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?