जौनपुर : प्रज्जवल ने गौसेवा कर मनाया अपना जन्मदिवस
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी के प्रान्तीय मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार गुप्त के पुत्र प्रज्जवल वैश्य ने अपने जन्मदिन पर गौशाला में गौसेवा करके अपना जन्मदिन मनाया।प्रज्जवल ने अपने गुल्लक के पैसे से 3 कुंतल तरबूज गौशाला में भेंटकर अपने जन्मदिन को गौसेवा दिवस के रूप में मनाया।



















