जौनपुर : आगामी कार्य योजना के लिए डीएम ने की आवश्यक बैठक
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कलेक्ट्रट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागाध्यक्ष कार्ययोजना बनाये की अगले 03 एवं 6 महीने में क्या करना है तथा अपने अनुभवों का प्रयोग करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू कराये। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने कार्यालयों में समय से बैठकर लोगो की समस्याओं को सुने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये।





















