जौनपुर : आगामी चुनाव के मद्देनजर एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में हुई बैठक
# चुनाव में मतदान करने हेतु व्यापारियों से किया अपील
तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
स्थानीय तेजीबाजार प्राथमिक विद्यालय पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह व एसडीएम बदलापुर लाल बहादुर के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बाजार के सभी व्यापारीगण व स्थानीय लोग शामिल रहे।जिसमें सीओ व एसडीएम बदलापुर ने उपस्थित लोगों से मतदान के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में आप लोग मतदान अवश्य करे, उपस्थित बीएलओ से पहचान पत्र के सम्बंध में चर्चा करते हुए लोगों को अपने माध्यम से मतदान हेतु जागरूक करने के लिए कहा।

















