जौनपुर : शाहगंज के विकास पर दो दशक से लगे ग्रहण को हटाना मुख्य उद्देश्य- रमेश सिंह

जौनपुर : शाहगंज के विकास पर दो दशक से लगे ग्रहण को हटाना मुख्य उद्देश्य- रमेश सिंह

# भाजपा- निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह का भव्य हुआ स्वागत

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                      विधानसभा चुनाव में अब सियासी पारा शनैः-शनैः बढ़ता जा रहा है। शाहगंज विधानसभा से भाजपा के गठबंधन की पार्टी निषाद पार्टी ने रमेश सिंह पर भरोसा जताते हुए रविवार की देर शाम प्रत्याशी घोषित किया तो भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

बताते चले कि भाजपा- निषाद पार्टी गठबंधन से घोषित प्रत्याशी रमेश सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख व पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के पुत्र हैं। टिकट फाइनल होने के उपरांत लखनऊ से विधानसभा क्षेत्र में आते समय उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में सोमवार की अपराह्न नगर के योगी तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत तमाम संभ्रांतजनों ने फूल मालाओं से लाद कर बैण्ड बाजा के साथ भव्य स्वागत किया।
इस दौरान रमेश सिंह मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि शाहगंज के विकास पर दो दशक से लगे ग्रहण को हटाना मुख्य उद्देश्य है। योगीजी मोदीजी की जन कल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति से लेकर सभी वर्ग लाभांवित हुआ है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के चलते शाहगंज विधानसभा में कमल खिलने को बेताब है। मिल रहे अपार जन समर्थन के चलते भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रहरि, प्रमोद कुमार सिंह, डॉ अभिषेक सिंह, पंकज सिंह, क्षमेन्द्र सिंह, रूपेश जायसवाल, ओम चौरसिया, सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल, ईशान राम, विजय कुमार अग्रहरि समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : हत्यारोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : आगामी चुनाव के मद्देनजर एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में हुई बैठक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?