जौनपुर : आगामी त्योहारों के बाबत शांति समिति की बैठक संपन्न
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
आगामी पर्व के मद्देनजर बुधवार को क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से क्षेत्राधिकारी ने आगामी पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की अपील की।


















