जौनपुर : दरोगाजी आधे घंटे में नहीं बांध पाए अपनी खुली पिस्टल
# सीओ ने किया थाने का औचक निरीक्षण, मिली खामियां
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने गुरुवार को बदलापुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बहुत खामियां मिली। थाने के मुंशी से उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है। लगभग 11 बजे सीओ थाना परिसर में पहुंच गये। सबसे पहले उन्होंने मेंस, बैरक, शस्त्रागार तथा परिसर की साफ-सफाई का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें ढेर सारी खामियां दिखाई पड़ी। जिसे तत्काल साफ सुथरा करने का निर्देश दिया।
















