जौनपुर : बक्शा पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जौनपुर : बक्शा पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थानाध्यक्ष बक्शा के नेतृत्व में बक्शा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष बक्शा ओम नारायण सिंह के मुताबिक बक्शा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 204/2022 में भादवि की धारा 386, 323, 504 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त करन सिंह पुत्र पंकज सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ग्राम हैदरपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर एंव मुकदमा अपराध संख्या 205/2022 में भादवि की धारा 307, 147, 323, 504, 336 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त इमरान खान पुत्र स्व आलम खान निवासी ग्राम हैदरपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर एंव सद्दाम पुत्र स्व आलम खान निवासी ग्राम हैदरपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किसान दिवस का आयोजन
Next articleजौनपुर : चोरी की तीन बाइक, दो मोबाइल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?