जौनपुर : आधा दर्जन रोजगार सेवकों का मानदेय रोकने का निर्देश
बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिला सेवा योजना अधिकारी एवं बक्शा के प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने सोमवार को ब्लॉक सभागार में रोजगार सेवकों, बीसी सखी, पंचायत सहायकों एवं महिला मेठों की संयुक्त बैठक में शासन की योजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को आपसी समन्वय स्थापित करना अनिवार्य है।



















