जौनपुर : फीस के लिए पैसे की व्यवस्था न पाने पर लगाई आग, हालत नाजुक
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र लतीरपुर गांव में मंगलवार को बीए में दाखिला के लिए फीस की व्यवस्था न होने से दुखी होकर छात्रा ने आग लगा ली। बुरी तरह से झुलसी छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लतीरपुर गांव निवासी उमा (19) के पिता हरिलाल गौतम की मौत हो चुकी है। परिवार के लोगों के मुताबिक, उमा इस साल बीए में दाखिला लेना चाहती है, लेकिन उसके पास फीस के पैसे नहीं हो पा रहे थे।



















