जौनपुर : चार दिवसीय निपुण भारत मिशन का प्रशिक्षण हुआ प्रारम्भ

जौनपुर : चार दिवसीय निपुण भारत मिशन का प्रशिक्षण हुआ प्रारम्भ

करंजाकला।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     विकास खण्ड करंजाकला के ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में परिषदीय शिक्षको को बुनियादी भाषा एवं गणित में कौशल विकास हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम चरण जौनपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद यादव की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना कर प्रारम्भ किया गया।
प्रशिक्षण के उद्घाटन में मुख्य अतिथि जौनपुर डायट के प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ राकेश सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ मनीष सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ आर यन यादव रहे। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को बुके देकर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ सच्चिदानन्द यादव ने सभी शिक्षकों से अपील कि आप सभी इस प्रशिक्षण को पूरे मनयोग के साथ लें और अपने विद्यालय में बच्चों को पूरी ईमानदारी के साथ साझा करें। जिससे प्रत्येक विद्यालय निपुण लक्ष्य को हासिल कर, पूरे ब्लॉक को निपुण लक्ष्य को हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में जनपद जौनपुर प्रथम स्थान प्राप्त कर सके।
डॉ राकेश सिंह ने बताया कि जनपद जौनपुर शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है और यहां के अधिकारी और अध्यापक एक साथ मिलकर जौनपुर को निपुण जनपद बनाने में में कार्य करेंगे उन्होंने बताया कि जनपद वाराणसी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर रहते हुए बेसिक शिक्षा के लिए अध्यापकों के साथ मिलकर बहुत काम किया और हम चाहते है कि हम उसी ऊर्जा के साथ जनपद जौनपुर को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाये। जौनपुर का सौभाग्य है कि वर्तमान समय में विभाग में चार-चार पीईएस अधिकारी कार्य कर रहे है आप सब इनका सहयोग और मार्गदर्शन लेकर जनपद को शीर्ष पर पहुँचा सकते है।
वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष सिंह व डॉ आर एन यादव ने प्रशिक्षण में शामिल हुए सभी शिक्षकों से करंजाकला ब्लॉक को निपुण ब्लॉक बनाने का संकल्प भी दिलवाया। कार्यक्रम में एसआरजी अखिलेश सिंह, एसआरजी अजय मौर्य, एआरपी संदीप कुमार चौधरी, जगदीश यादव, मनोज सिंह, अच्छेलाल चौधरी, सतीश मौर्य, शिक्षक संगठन से इंदुप्रकाश यादव, मनोज यादव, विजय लक्ष्मी यादव, नीतीश, अनिल, शैलेन्द्र पाल, सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतुल सिंह ने किया। अंत मे खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।
Previous articleजौनपुर : बाइक चोरी की रिपोर्ट न लिखने पर लेखपालों ने घेरा कोतवाली
Next articleजौनपुर : आधा सत्र बीतने को है अभी तक नहीं मिली किताब
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?