जौनपुर : भारतीय किसान यूनियन ने धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

जौनपुर : भारतीय किसान यूनियन ने धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                  भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के लोगों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांगों नायब तहसीलदार अमित सिंह को सौंपा।तहसील अध्यक्ष राम तीर्थ यादव के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने प्रदेश और केंद्र की सरकारों पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।

कहा सरकारें किसानों की समस्या का समाधान करने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में किसानों ने मांग किया कि गृह राज्य मंत्री अजय सिंह टेनी को तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर सरकार कानून बनाए।

किसान आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए किसानों पर मुकदमें को खत्म किया जाए। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 248 रुपये से बढ़ा कर तीन सौ रुपया किया जाए।धरना प्रदर्शन में सुरेश चंद यादव, शोभनाथ, संतलाल, राम आशीष, बांके लाल, शेर बहादुर यादव, दामोदर, राजेश आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : शाहगंज पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : आभूषण सफाई का झांसा देकर जेवरात किया पार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?