जौनपुर : आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का हुआ गठन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
आम आदमी पार्टी केंद्रीय कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा ने महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन किया।नवीन कार्यकारिणी में पूनम सिंह को महिला प्रकोष्ठ का जिला महासचिव, साधना त्रिपाठी को महिला प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष एवं चंद्रिका मिश्रा को जिला सचिव मनोनीत किया गया।


















