जौनपुर : अस्पताल में मिला अज्ञात वृद्ध का शव, मचा हड़कंप
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार दोपहर 55 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। चिकित्साधीक्षक की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


















