जौनपुर : आयुष्मान कार्ड से इलाज में आ रही समस्या से निपटने के लिए हेल्प लाइन नम्बर जारी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार की जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत गरीबों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत अन्तोदय कार्ड धारक अपना आयुष्मान कार्ड बनवा कर रजिस्टर्ड हास्पिटल में 5 लाख तक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है।इसी योजन के तहत गौरा बादशाहपुर के कौवा पार गांव के जोखन यादव की पत्नी जो कि दृष्टि बाधित वह एनीमिया नामक बीमारी से ग्रस्त थी जिसका मुफ़्त इलाज पंचहटिया स्थित कुंवर दास सेवाश्रम में किया गया।

इसी क्रम में महराजगंज ब्लॉक के कठार गांव के निवासी लकवा ग्रस्त रमज़ान को पिछले काफी समय से खांसी की शिकायत रहती थी और अन्य बीमारियाँ भी थी।आयुष्मान योजना के अन्तर्गत कंधरपुर स्थित साॅल्युशन हास्पिटल में अपना मुफ्त इलाज कराया। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में 17,331 लोगों ने इस योजना का लाभ उठा चुके हैं जिनके इलाज पर 19.47 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि जनपद में 1,42,205 परिवार है जिनका आयुष्मान कार्ड बनवाने का प्रयास किया जा रहा है, जनपद में अभी तक 4,41,483 लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है।
















