जौनपुर : भू-माफियाओं से पीड़ित ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
# जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र, मजबूरी में करना पड़ेगा अनशन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
एक तरफ जहां प्रदेश की योगी सरकार भू- माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है तो वहीं दूसरी तरफ जौनपुर में भूमाफिया इस कदर हावी है कि सरकारी आदेश के बाद भी बाउंड्री वाल गिरा दिया। इस संबंध में पीड़ित सौरभ दिवेदी द्वारा जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखते हुए प्रार्धना पत्र देते हुआ कहा कि यदि उनके प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं होती तो वह आमरण अनशन पर कलेक्टर परिसर में बैठ जाएंगे।जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में सौरभ द्विवेदी ने बताया है कि मेरे ग्रामसभा उदयचन्दपुर चक संख्या 640 व आराजी संख्या 14974. जो भू- माफियाओं द्वारा मेरे ही जमीन पर मेरे द्वारा जमीन को न घेरने देने व 20 जुलाई को जानलेवा हमला करके हमारी बनायी गयी बाउण्ड्री को गिरा दिया गया।

















