जौनपुर : इन्द्रदेव को प्रसन्न करने के लिए किया गया हवन पूजन
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
आकाश से बरसती आग, बूंद-बूंद तरसती धरती, लू के थपेड़ों से जूझता इंसान मानसूनी की देरी से व्याकुल हो उठा है। इन्ही विषम परिस्थितियों को अनुकूल बनाने एवं इन्द्र देव को प्रसन्न करने के लिए बीजेपी नेता रुपेश जायसवाल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग स्थित राधा कृष्ण महादेव मंदिर पर सुबह हवन पूजन किया।



















