“पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास” के तहत चलाया गया जनसम्पर्क अभियान

“पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास” के तहत चलाया गया जनसम्पर्क अभियान

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              मण्डल शाहगंज के शक्ति केंद्र पर सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल व मंडल उपाध्यक्ष भाजपा के नेतृत्व में घर-घर जाकर मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम किया गया।जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल पालन करते हुए घर-घर जा कर सम्पर्क किया गया।

लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि प्रदेश की योगी सरकार ने कैसे अपराधियों पर नकेल कसी, कैसे बेघरों को आवास मुहैया कराए, घर-घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए तथा कैसे यूपी को रोजगार प्रदेश बनाया और कैसे किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया है। इस दौरान प्रमुख रूप से सभासद शिरीष अग्रहरी, भाजपा नेता ईशान जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : ईशा फारूकी बनाए गए अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव
Next articleलखनऊ : शाहगंज विधानसभा सीट पर प्रभानंद यादव की दावेदारी मजबूत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?