जौनपुर : ई-रिक्शा चालक की सिर कूंचकर निर्मम हत्या
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जफराबाद थाना क्षेत्र के केराकत- जौनपुर मुख्य मार्ग शनिवार की रात साढ़े नौ बजे अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी और डंडे से ई-रिक्शा चालक की सिर कूंचकर हत्या कर दी। खून से लथपथ शव को सड़क किनारे देख राहगीरों ने शोर मचाया तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव निवासी गणेश 27 पुत्र स्वर्गीय गिरजा शंकर जिला मुख्यालय पर ई-रिक्शा चलाता था। रोजाना की तरह शनिवार को भी दिनभर ई-रिक्शा चलाने के बाद ई-रिक्शा को संबंधित ठेकेदार के यहां जमा कर अपनी बाइक से वापस घर आ रहा था। केराकत- जौनपुर मार्ग पर किरतापुर से 500 मीटर पहले ही खून से लथपथ शव राहगीरों ने देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग जुटे तो मृतक की पहचान गणेश के रूप में की। साथ ही घटना की जानकारी जफराबाद आने पर दिए।


















