जौनपुर : उचक्कों ने पार किया 70 हजार रूपए
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रुपया निकाल कर जा रहे युवक का थैला उचक्कों ने पार कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।क्षेत्र के छताई कलां गांव निवासी श्रीराम प्रजापति पुत्र भुल्लर बुधवार दोपहर मकान निर्माण के लिए स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से पचास हजार रुपए निकालकर बाहर लगे एटीएम से बीस हजार रुपये निकाला।

















