39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का विश्वविद्यालय में किया गया स्वागत

जौनपुर : उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का विश्वविद्यालय में किया गया स्वागत

# कुलपति और अधिकारियों के साथ उपमुख्यमंत्री ने की बैठक

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                      वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य एवं अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन पर चर्चा की। इस अवसर पर कुलपति जी ने उन्हें जानकारी दी कि नया पाठ्यक्रम संबद्ध महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय में लागू कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में भी बातचीत की। इसके पूर्व उपमुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर कुलपति ने स्वागत किया।
इस अवसर पर आवास एवं शहरी नियोजन मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो मानस पांडेय, प्रो अविनाश पाथर्डीकर, उप कुलसचिव वीरेंद्र मौर्या, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, बबिता सिंह, दीपक सिंह, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ सुनील कुमार, अमित वत्स, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ अमित, डॉ पीके कौशिक, सुशील कुमार प्रजापति और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37116703
Total Visitors
582
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मानवाधिकार पर अमेरिका की रिपोर्ट भारत ने किया खारिज

मानवाधिकार पर अमेरिका की रिपोर्ट भारत ने किया खारिज नई दिल्ली।  तहलका 24x7                मानवाधिकारों के...

More Articles Like This