जौनपुर : उवर्रक की दुकानों पर छापा, लिए गए 17 नमूने

जौनपुर : उवर्रक की दुकानों पर छापा, लिए गए 17 नमूने

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 नकली उर्वरकों की बिक्री पर रोक व अधिक मूल्य पर लेने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान 17 उर्वरकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।

उप निदेशक कृषि जय प्रकाश ने सदर, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने मछलीशहर व बदलापुर, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम शशिकेश सिंह ने मड़ियाहूं, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी स्वाती पाहूजा ने केराकत में उर्वरकों की जांच की। टीमों ने 45 दुकानों की जांच करके स्टाक, रेट बोर्ड, स्टाक बोर्ड आदि का निरीक्षण किया।
Previous articleवाराणसी : बालिका से दुष्कर्म मामले में 20 साल की कैद व 30 हजार रुपए का जुर्माना
Next articleजौनपुर : 239 अभ्यर्थियों ने छोड़ी एमएड की प्रवेश परीक्षा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?