जौनपुर : योगी सरकार ने यूपी को किया भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त- राजनाथ सिंह

जौनपुर : योगी सरकार ने यूपी को किया भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त- राजनाथ सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मल्हनी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि योगी जी ने हमसे बेहतर यूपी की सरकार चलाई है।

राजनाथ ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज दुनिया के किसी देश की हैसियत नहीं है कि वह भारत की तरफ आंख उठाकर देख सकें। भारतीय जनता पार्टी आप के भरोसे को टूटने नहीं देगी। हमारी पार्टी का कोई एक व्यक्ति वायदा करें तो भले ही वह पूरा न हो लेकिन पार्टी कहेगी तो जरूर पूरा होगा। क्योंकि हमारी पार्टी जो कहती है वह करती है, उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन धर्म के आधार पर नहीं होना चाहिए था। पाकिस्तान, अफगानिस्तान या दूसरे देशों में जो हिन्दू, सिख, ईसाई जो जिल्लत भरी जिंदगी जीते हैं। उनके लिए हमने नागरिकता कानून को बनाया। जिससे कोई भी भारत में आना चाहता है तो आ सकता है उसे भारत की नागरिकता दी सके
राजनाथ सिंह ने कहा योगी सरकार में गुन्डे माफिया जेल में है प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापति किया है। पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है, आज भारत दुनिया के मंचो में जब कुछ बोलता है तो दुनिया सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है? दुनिया की कोई ताकत नही जो भारत को आँख दिखा सके। हम भारत का मस्तक कभी झुकने नही देंगे। भारत की ताकत बढ़ी है, यह गौरव की बात है। अब हम बार्डर पर वार करने वालो का मुंहतोड़ जबाब दे रहे है, जरूरत पड़ेगी तो बार्डर उस पार जाकर हम उनको सबक सिखा रहे है।
उन्होंने भोजपुरी में बोलते हुए जनता से पूछा क्या आप लोग इससे पहले कभी इतना खाद्यान पाई थी कि खाने के बाद बेचे भी। आज सीधे आपके खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा आ रहा है, इसके पहले केंद्र से एक रुपया चलता था तो आपके पास पहुंचते-पहुंचते 10 पैसा पहुंचता था ये हम नहीं कह रहे है, ये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने कहा था। इसके पहले पूर्व गृहमंत्री महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह और मल्हनी प्रत्याशी केपी सिंह ने जनता को सम्बोधित किया। केपी सिंह ने कहा कि 2014 में हमारे खिलाफ वोट कटवा लड़े थे, उस चुनाव में उनका स्थान चौथी थी इस बार उनको पांचवे पर भेजकर उनको बता दीजिये की जनता भाजपा के साथ है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की। उक्त अवसर पर सुधाकर उपाध्याय, प्रमोद यादव, सुरेश गुप्ता, जिला प्रवासी संजय सिंह टाइगर, अश्विनी पटेल, ओमप्रकाश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, सतीश सिंह, पाणिनी सिंह, मनोज सिंह, रामहित निषाद, आमोद सिंह, रागिनी सिंह, मण्डल अध्यक्ष गण जितेन्द्र मिश्रा, भूपेश सिंह, अजय मिश्रा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, पवन जी विनोद सिंह, दिव्यांशु सिंह आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : एक लाख का इनामिया अपराधी सतीश सिंह प्रिंस मुठभेड़ में ढेर
Next articleजौनपुर : पोस्टल बैलट मतदान में जनपद जौनपुर रहा यूपी में अव्वल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?