जौनपुर : नाबालिग से बलात्कार का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बदलापुर के निर्देशन में थाना सुजानगंज व महराजगंज की संयुक्त टीम द्वारा नाबालिग से बलात्कार के आरोपी जितेन्द्र कुमार पुत्र रामदास निवासी देवापुर थाना सुजानगंज को पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।



















