जौनपुर : एमएलसी चुनाव के मद्देनजर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
विधान परिषद चुनाव के लिए शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन की तैयारी चाक चौबंद है। शाहगंज में शुक्रवार की शाम उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने मतदान केंद्र में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं को भीषण गर्मी से राहत के लिए मातहतों को कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।



















