अटहरपार गांव निवासी नंदलाल यादव (50) पुत्र देवराज यादव चंदवक थाना गेट के सामने बाइक से गिरकर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी डोभी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रेफर होने के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर छोड़ कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी की 108 एम्बुलेंस वापस आ रही थी कि गोमती नदी पुल के पास ट्रक के टक्कर से एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार एमटी संतोष कुमार व चालक आशीष कुमार यादव घायल हो गए। सभी का इलाज सीएचसी में चल रहा है।