जौनपुर : चोरी की बाइक, तमंचा कारतूस संग दो अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : चोरी की बाइक, तमंचा कारतूस संग दो अभियुक्त गिरफ्तार

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               चंदवक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार रात बलरामपुर तिराहे से चोरी की बाइक, तमंचा कारतूस संग दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों पर कई मामले थाने में दर्ज है।

चंदवक थानाध्यक्ष रमेश कुमार एसआई मुरलीधर व हमराहियों संग रविवार रात गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के बलरामपुर तिराहे पर दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े है।पुलिस तत्परता दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया। पूछने पर एक ने अपना नाम विशाल चौहान उर्फ शिवा पुत्र मन्नू निवासी झंझापार तरांव थाना चंदवक व दूसरे ने रोहित यादव पुत्र रामवृक्ष निवासी गोठौली रसूलपुर लोहसड़ थाना खानपुर जनपद गाजीपुर बताया। तलाशी में तमंचा, कारतूस, पांच मोबाइल व चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
Previous articleजौनपुर : सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Next articleजौनपुर : एम्बुलेंस को ट्रक ने मारा धक्का, दो स्वास्थ्यकर्मी घायल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?