जौनपुर : एम्बुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

जौनपुर : एम्बुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  प्रसव पीड़ा के बाद क्षेत्र अंतर्गत सोनाई गांव की एक महिला गुरुवार की शाम एम्बुलेंस डिलीवरी के सीएचसी ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया।एम्बुलेन्स में ईएमटी अजहरुद्दीन ने जच्चा-बच्चा की देख-रेख करते हुए सीएचसी बरसठी पहुँचाया।जहां पर दोनो स्वस्थ व सकुशल है।

सोनाई गांव निवासी मीना देवी को गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन एम्बुलेन्स को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स पायलट संजीव कुमार व ईएमटी अजहरुद्दीन महिला को लेकर चले लेकिन महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई जिससे रास्ते मे एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। एम्बुलेन्स में ईएमटी अजहरुद्दीन ने तत्काल महिला को आवश्यक उपचार करते हुए सीएचसी बरसठी पहुँचे जहाँ पर स्टाफ नर्स ने महिला को डिलीवरी रूम में भर्ती कर आवश्यक इलाज किया और बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है।
Previous articleकूटरचित दस्तावेज के सहारे नियुक्ति प्राप्त करने के आरोप में प्राचार्य पर मुकदमा दर्ज
Next articleजौनपुर : चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?