जौनपुर : LLM में मरियम परवीन ने गोल्ड मेडल हासिल कर किया जिले का नाम रोशन 

जौनपुर : LMM में मरियम परवीन ने गोल्ड मेडल हासिल कर किया जिले का नाम रोशन 

# रमा यूनिवर्सिटी कानपुर में राज्यपाल के हाथों मिला मेडल 

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7
                   एडवोकेट मरियम परवीन ने रमा यूनिवर्सिटी कानपुर में एलएलएम में पहला स्थान प्राप्त कर तहसील और जिले का नाम रोशन किया। यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया।
मरियम शाहगंज स्थित ममता नर्सिंग होम के संचालक डॉ. शरफुद्दीन आजमी और डॉ. शेख जहांआरा की पुत्र-वधू एंव एडवोकेट अजीम असरफ की पत्नी हैं। पुत्रवधू की इस कामयाबी पर डॉ. शरफुद्दीन आजमी ने कहा कि बहू की इस कामयाबी पर पूरे परिवार को गर्व महसूस हो रहा है।
उन्होंने कहा कि लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए, चाहे वो बहू हो या बेटी.. उन्होंने कहा कि खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लिए मरियम परवीन एक मिसाल की तरह है। उन्होंने बताया कि मरियम परवीन इस समय पीसीएस जे की तैयारी कर रही हैं। उनका लक्ष्य जज बन कर न्यायिक क्षेत्र में देश की सेवा करना है।
Previous articleवाराणसी : अबू आजमी के करीबियों पर छापेमारी जारी
Next articleजौनपुर : नवनिर्मित मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?