जौनपुर : नवनिर्मित मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

जौनपुर : नवनिर्मित मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

बीबीगंज। 
अनूप जायसवाल 
तहलका 24×7 
                 क्षेत्र अंतर्गत कुड़ियारी गाँव में नवनिर्मित मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी पंडित मिथिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया की इस मंदिर का निर्माण लगभग 66 वर्ष पूर्व कराया गया था, मंदिर काफी जर्जर हो चुका था।
नवनिर्मित मंदिर का जीर्णोद्धार पड़ोसी गांव ताखा पश्चिम शिवपुर के निवासी समाजसेवी अरुण अग्रहरि के सहयोग से कराया गया और इस मंदिर में राम-सीता लक्ष्मण, हनुमान, भगवान भोलेनाथ का नंदी गाय, की नई मूर्ति की स्थापना कराई गई। पहले दिन रविवार को नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना की गई, दूसरे दिन सोमवार को रामायण का पाठ किया गया, तीसरे दिन मंदिर में पूजा पाठ व हवन का कार्यक्रम किया गया, चौथे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आस पड़ोस के गांव से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
Previous articleजौनपुर : LLM में मरियम परवीन ने गोल्ड मेडल हासिल कर किया जिले का नाम रोशन 
Next articleजौनपुर : दबंगो ने पिता-पुत्र एंव माँ को पीटकर किया घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?